मध्यप्रदेश भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने तत्काल कार्रवाई कर पद से हटाया

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के एक मंडल महामंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही विपक्ष ने भाजपा पर सवाल खड़े किए।
भाजपा ने की त्वरित कार्रवाई
भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने संबंधित नेता जीत निशोदे को मंडल महामंत्री पद से तत्काल हटा दिया। साथ ही उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया।
कांग्रेस का हमला
वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि क्या यही उसके कार्यकर्ताओं का चरित्र है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी घेरा और कहा कि जब वे दूसरों को नैतिकता का सर्टिफिकेट देते हैं तो अब इस मामले में क्या कहेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ताओं का कहना है कि भाजपा जिन ‘संस्कारों और परंपराओं’ की बात करती है, उसी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बार-बार ऐसे प्रकरण सामने आ रहे हैं।
Also Read-गाडरवारा पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: 36 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन जब्त
बढ़ सकता है राजनीतिक विवाद
राजनीतिक हलकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और गरमा सकती है। भाजपा ने जहाँ तत्काल कार्रवाई कर नुकसान नियंत्रण (Damage Control) की कोशिश की है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है।







