भोपाल और विदिशा को हराकर रायसेन जिला हॉकी में बना चैंपियन

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। नगर के खेल मैदान में आयोजित 69वीं संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रायसेन जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में रायसेन ने भोपाल को हराया, वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में विदिशा को पराजित कर रायसेन ने खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राजेश यादव (DSO), शासकीय कन्या शाला की प्राचार्य प्रतिभा त्रिवेदी, गोल्डेनकैरी पब्लिक स्कूल के संचालक देवेंद्र अजमेरा और शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल शिक्षक कुलवंत बागड़ी द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर नगर के समाजसेवियों ने विजेता खिलाड़ियों को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रशिक्षक निर्मल यादव, प्रहलाद राठौड़, नरेंद्र सर, संध्या मेहरा, आरती बल्लवी, राहुल डागोर, अभय परिहार, अंकित चौहान और राम सर उपस्थित रहे। खिलाड़ियों की इस जीत से नगर में खुशी का माहौल है और रायसेन जिला खेल जगत में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।







