मध्य प्रदेश

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मरीजो को किए फल वितरित

गाडरवारा । सिविल अस्पताल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक डॉ. आर.सी. जैन के नेतृत्व में सेवा पखवाडे के अंतर्गत मरीजो की कुशल कामना पूछते हुए फल बिस्किट वितरण किये। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की सेवा एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी क्रम में जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अजय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में विधानसभा गाडरवारा के भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.सी.जैन द्वारा सेवा पखवाडे का आयोजन शासकीय चिकित्सालय में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी एवं अन्य अतिथियों के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष पं० शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिनेन्द्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री हरिगोविंद सिंह पटेल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अजय सोनी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत पटेल, नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक भार्गव, पूर्व पार्षद संजय राजौरिया, वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका सभापति एडवोकेट सुरेन्द्र गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुप जैन एवं सुरेश श्रीवास्तव, समाजसेवी प्रियांक सोनी, आदित्य मेहरा, अंकित चौहान, खुशीराम जय सिंघानी, आदित्य मेहरा, अंकित चौहान एवं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के अलावा चिकित्सालय प्रभारी डॉ. वस्त्राकार, डॉ. आशुतोष मेहता एवं डॉ. पंकज ठारवानी मौजूद थे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवन्तरी सहित माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। वही भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा के संयोजक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.सी.जैन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक डॉ. आर.सी.जैन ने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश व नगर में शासन करने वाली भाजपा पार्टी का भाव सदा ही सेवाभावी रहा है। वैसे भी देखा जावें तो हम चिकित्सको का परम कर्तव्य हैं कि मरीजो की सेवा करना। आज हमारी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जिस तरह हमको सेवा पखवाडे के अंतर्गत नगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजो की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। हम ईश्वर से कामना करते हैं ईश्वर उनको जल्द से जल्द स्वास्थ्य करें।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक एवं जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अजय कुमार सोनी एवं अन्य अतिथियों द्वारा सेवाभाव पर प्रकाश डाला एवं संबोधित करते हुए कहा की गाडरवारा में मरीजो की सेवा करने के लिए जिस तरह समाजसेवी डॉ. आर.सी. जैन द्वारा कार्यकम को आयोजित किया गया। उसमें हम लोगो को शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया। जिससे कि हम मरीजो की सेवा कर पायें।

इसी के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगो ने चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती एवं अन्य मरीजो को फल और बिस्किट आदि का वितरण करते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। वही कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियो के प्रति जिला संयोजक डॉ. अजय सोनी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.सी.जैन ने आभार व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!