मध्य प्रदेश

बीकोर नरसिंहपुर में महिलाओं का हंगामा, शराब ठेका किया तहस-नहस

बीकोर/नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीकोर गांव में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय शराब ठेके पर पहुंचीं और वहां जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके को तहस-नहस कर दिया और तत्काल बंद कराने की मांग की।

ठेका बंद करने की मांग

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव में शराबखोरी से वातावरण बिगड़ रहा है। युवक और मजदूर वर्ग शराब की लत में फंस रहे हैं जिससे पारिवारिक और सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के कारण आए दिन विवाद, झगड़े और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

100 से अधिक महिलाएं शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 100 से 200 महिलाएं एकजुट होकर ठेके पर पहुंचीं। उन्होंने नारेबाज़ी करते हुए ठेके में रखी बोतलों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस दौरान महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक शराब दुकान बंद नहीं होगी, वे आंदोलन जारी रखेंगी।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शराब ठेका तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!