मध्य प्रदेश

बिग ब्रेकिंग: न्यायालय के आदेश के बाद सालीचौका में जागे अधिकारी, नेताओं के चहेतों की 42 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

न्यायालय के आदेश के बाद सालीचौका वार्ड 15 केसला में 42 हेक्टेयर जमीन से नेताओं के चहेतों का कब्जा हटाया गया, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)।
कई वर्षों से वार्ड क्रमांक 15 ग्राम केसला की 42 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर नेताओं के चहेते लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। लेकिन अब न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने अपनी “कुंभकर्णी नींद” तोड़ते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

न्यायालय के आदेश के बाद शुरू हुई कार्यवाही

लंबे समय से विवादित इस भूमि पर जब अदालत से आदेश प्राप्त हुआ, तब जाकर प्रशासन ने एक्शन लिया। 25 अक्टूबर 2025 से लगातार दो दिन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।
शनिवार को प्रारंभ हुई यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।

बिग ब्रेकिंग: न्यायालय
Janta express live

नेताओं के चहेतों पर गिरी गाज

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह जमीन वर्षों से कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों और नेताओं के करीबियों के कब्जे में थी। सरकारी भूमि पर निजी खेती करने की शिकायतें बार-बार उठती रहीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
अब न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दिया है —

“कानून से ऊपर कोई नहीं, न नेता और न अधिकारी।”

राजस्व विभाग और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई

राजस्व विभाग की टीम ने नगर परिषद सालीचौका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
कार्यवाही के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी मशीनों की मदद से कब्जा हटाया गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निजी उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां अन्य वार्डों में की जाएंगी।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!