मध्य प्रदेश
प्राची राजपूत ने फिर किया कमाल, बी-फार्मा चौथे सेमेस्टर में टॉप

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)। स्थानीय निवासी प्राची राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज में बी-फार्मा चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 8.71 CGPA के साथ क्लास में टॉप किया है।
परिवार और नगर में हर्ष
प्राची नगर के उन्नत कृषक रेवाराम राजपूत की भतीजी एवं प्रीतम सिंह राजपूत की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने प्राची को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राची की इस उपलब्धि ने नगर का नाम एक बार फिर रोशन किया है।







