पैरालंपिक खेल के उद्घाटन में सम्मिलित हुए सांसद दर्शन सिंह
मानवीय साहस, आत्मविश्वास का मिश्रण है पैरालंपिक खेल - दर्शन सिंह

संवाददाता राकेश पटेल एक्का
नई दिल्ली – जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विशिष्ट अतिथि के रूप में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोक सभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। यह आयोजन 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जो हमारे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यह 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के बाद भारत में होने वाला सबसे बड़ा खेल आयोजन है। जो अब तक का सबसे बड़ा पैरा-खेल आयोजन है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के 100 से अधिक देशों से आए 2,500 से अधिक एथलीट, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। खेल प्रेमियों और देशवासियों के लिए यह एक अनूठा अवसर होगा, जब विश्व के शीर्ष पैरा-एथलीट्स नई दिल्ली में अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि –
“नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप न केवल खेलों का महाकुंभ है, बल्कि यह मानवीय साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का भी उत्सव है। भारत को इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता हमारे एथलीट्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता सिद्ध करने का अवसर देगी और देश की खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएगी।” आयोजन समिति का कहना है कि यह चैंपियनशिप पैरा-खेलों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। खिलाड़ियों का जज़्बा और संकल्प देश-दुनिया के करोड़ों दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।