मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष म. प्र. कांग्रेस अरुण यादव जी का हुआ नगर आगमन

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का कल शाम करेली आगमन हुआ। श्री अरुण यादव ने गोटेगांव में कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल की माता जी श्रीमति यशोदा बाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद उन्होंने नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। नरसिंहपुर प्रवास के बाद श्री अरुण यादव का करेली आगमन हुआ उनके साथ पूर्व विधायक संजय शर्मा, मनीष राय, रविशेखर जयसवाल  भी उपस्थित रहे। पूर्व नगर पालिका करेली अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी जी ने कृष्ण होटल पहुंचकर अरुण यादव और साथ में आए सभी की आगवानी की, जहां श्री यादव ने कांग्रेस के नेताओं से भेंट की, इसके बाद अरुण यादव ने भोपाल की ओर प्रस्थान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!