मध्य प्रदेश

पुलिस स्मृति दिवस पर सालीचौका में पुलिस कर्मियों का सम्मान, कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

सालीचौका में पुलिस स्मृति दिवस पर वृक्ष मित्र संस्था और बागेश्वरी साहित्य परिषद द्वारा पुलिसकर्मियों का सम्मान एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)।  पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वृक्ष मित्र संस्था एवं बागेश्वरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सालीचौका में पुलिस कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिसकर्मियों को समाज सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, संतोष अग्रवाल सागर, पुरुषोत्तम मुख्तियार, उमेश पाली, योगेंद्र सिंह, और उमाशंकर राय सहित कई कवियों ने देशभक्ति और समाज सेवा पर आधारित कविताएँ प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का संचालन संतोष अग्रवाल सागर द्वारा किया गया।
वृक्ष मित्र संस्था और बागेश्वरी साहित्य परिषद के सदस्यों ने कहा कि —

“पुलिस कर्मी समाज के सुरक्षा प्रहरी हैं। उनके त्याग और सेवा को याद करना हमारा कर्तव्य है।”

https://fktr.in/5v55Kxk

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!