क्राइममध्य प्रदेश

पिपरिया में दहेज हत्या का मामला : ससुर–सास गिरफ्तार, पहले ही हो चुकी थी पति और ननंद की गिरफ्तारी

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

पिपरिया (नर्मदापुरम)।
दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे ईनामी आरोपी ससुर अजय नवरेती और सास ज्योति नवरेती को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

पति और ननंद पहले ही थे गिरफ्तार

इस मामले में मृतिका शशि कुमरे ने पति, ससुर, सास और ननंद की लगातार प्रताड़ना और दहेज की मांग से परेशान होकर जहर खा लिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

  • पुलिस ने पहले ही पति नीरज नवरेती और ननंद स्वेती नवरेती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
  • अब ससुर और सास की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला मजबूत हो गया है।

मरणासन्न कथन बने साक्ष्य

पुलिस जांच और मृतिका के मरणासन्न बयान ने इस केस को और गंभीर बना दिया। यही कारण रहा कि पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता

ससुर–सास की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी और जवान:

  • एसडीओपी मोहित कुमार यादव
  • निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी (थाना प्रभारी पिपरिया)
  • उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा
  • उनि मोनिका सिंह
  • प्र.आर. अरुण जुदेव
  • द प्र.आर. बलवीर
  • आर. अमर सिंह

थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने इस अभियान में बेहतरीन नेतृत्व किया और टीम के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस का सख्त संदेश

इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करना
  • न्यायालय में पेश करना
  • और जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करना

ये सब पुलिस की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!