
ज्योतिषचार्य रवि शास्त्री मुंबई
इस साल शुक्रवार, 22 अगस्त के दिन भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि पड़ रही है जिसे पिठोरी अमावस्या कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र अनुसार, मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढेसाती चल रही है व सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैया का असर है. ऐसी मान्यता है की अगर पिठोरी अमावस्या पर शिवदेव से जुड़े कुछ उपाय करें तो शनि की साढेसाती, महा दशा और ढैया के जो भी बुरे प्रभाव जीवन पर पड़ रहे हैं उससे राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं पिठोरी अमावस पर कौन से उपाय करें कि शनि देव के बुरे प्रभावों से राहत मिल सके.
शनि साढ़ेसाती के लिए पिठोरी अमावस्या पर पर उपाय
पिठोरी अमावस्या पर शिवजी की अगर उपासना करें. इस उपाय से शनिदेव के बुरे प्रभाव को कम किया जाता है.
भगवान शिव की विधिवत पूजा करें. इस दिन विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है.
शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और शिव मंदिर में दीया जलाएं।
शिव चालीसा का सच्चे मन से पाठ करें तो शनि दोष दूर हो सकता है.
शनि मंदिर में जाएं और सरसों के तेल में काला तिल डालकर जलाएं. यह उपाय प्रदोष काल में करें.
सरसों के तेल, काला तिल और कंबल व अन्न जैसी चीजों का दान करें.
किसी गरीब को भोजन करवाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और बुरे प्रभाव को कम करते हैं.
शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं अपने प्रभाव को कम करते हैं.
ये है कुछ और अचूक उपाय
शिवलिंग पर धतूरा, बेलपत्र, कच्चा दूध अर्पित करें. शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव इस उपाय से कम होगा. परिवार में सुख-शांति आएगी. सर्प दोष से मुक्ति मिल पाएगी.
सभी संकट होंगे दूर
पिठोरी अमावस्या तिथि पर अगर हनुमान जी को प्रसन्न कर दें तो शनिदेव भी प्रसन्न हो जाएंगे. इसके लिए सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करें और उनकी आरती उतारे. इसके बाद फल और मिठाई समेत आदि अन्य चीजों का भोग अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनिदोष दूर होता है और साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव कम होता है.
इन चीजों का करें दान
पिठोरी अमावस्या के दिन अगर गुड़, तिल, घी और धन का दान करें तो साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव कम होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान जो जातक करते हैं उनको धन लाभ होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है






