पिठहरा ग्रामवासी परेशान, झंडा चौक से महावीर मंदिर तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण
ट्रैक्टर-ट्रॉली तक नहीं निकल पा रहे, ग्रामीणों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन

पिठहरा/गाडरवारा। ग्राम पिठहरा के लोगों ने झंडा चौक से महावीर मंदिर तक बनी पक्की सी.सी. रोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, गाडरवारा को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब 60 वर्ष पुराना है, जो पूरे गांव के लिए मुख्य रास्ते के रूप में उपयोग होता आया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि उपकरण भी इसी मार्ग से निकलते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ व्यक्तियों द्वारा आमने-सामने पक्के मकान का निर्माण कर दिया गया है और सड़क पर गंदगी भी फैलाई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध अतिक्रमण के कारण अब रास्ता संकरा हो गया है और उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि कृषि उपकरण भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे पूरे गांव के लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों ने एसडीओ से मांग की है कि झंडा चौक से महावीर मंदिर तक सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और आवागमन को सुगम बनाया जाए।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख ग्रामीण – अवधेश शुक्ला, हरिओम शुक्ला, सरिता यादव, मुकेश, राहुल किशोर वर्मा, हेमराज, संतोष, जयंती यादव, वृष्णकांत कर्मा, आशाराम यादव, हरिओम शुक्ला, पूरनलाल, नीरज समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े-पिपरिया में दर्दनाक घटना: विवाहित महिला और युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान







