परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का दौरा कार्यक्रम: नयाखेड़ा में गोवर्धन पूजन में होंगे शामिल
Transport & School Education Minister Uday Pratap Singh Visit Narsinghpur: 22 अक्टूबर को मंत्री उदय प्रताप सिंह नयाखेड़ा (सालीचौका) में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, गाडरवारा में रहेंगे आरक्षित।

Narsinghpur/Gadarwara News:
मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री उदय प्रताप सिंह का 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। मंत्री श्री सिंह अपने प्रवास के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
दौरा कार्यक्रम विवरण (22 अक्टूबर 2025, बुधवार)
13:00 बजे: ग्राम लोलरी से नयाखेड़ा (सालीचौका) के लिए प्रस्थान।
14:00 बजे: ग्राम नयाखेड़ा (सालीचौका) आगमन एवं “गोवर्धन पूजन” कार्यक्रम में सहभागिता।
15:30 बजे: सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम।
गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नयाखेड़ा (सालीचौका) में आयोजित गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात गाडरवारा स्थित सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।








