मध्य प्रदेश

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का सिवनी-सतना दौरा कार्यक्रम घोषित

5, 6 और 7 सितंबर 2025 को रहेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल, करेंगे जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से भें

भोपाल/नरसिंहपुर, 4 सितंबर 2025।
मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह आगामी 5, 6 और 7 सितंबर 2025 को जिलेवार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गाडरवारा, लोलरी, लखनादौन, सिवनी और सतना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों और आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) – गाडरवारा एवं लोलरी प्रवास

  • दोपहर 1 बजे मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल से गाडरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • 3 बजे ग्राम झिकोली में श्री देवेश राजपूत के निवास पर आगमन।
  • 3.30 बजे ग्राम तूमड़ा में श्री राकेश खेमरिया के निवास पर सौजन्य भेंट।
  • 4.15 बजे ग्राम दहलवाड़ा में श्री जमना प्रसाद साहू और श्री गब्बर सिंह कौरव से मुलाकात।
  • 4.45 बजे सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप, गाडरवारा में क्षेत्रीय गणमान्यजनों से सौजन्य भेंट।
  • शाम 7 बजे गाडरवारा नगर में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • रात 9 बजे ग्राम लोलरी में आगमन और रात्रि विश्राम।

6 सितंबर 2025 (शनिवार) – लखनादौन (सिवनी) प्रवास

  • दोपहर 12.30 बजे ‘मंगलम’ कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भेंट।
  • 1.30 बजे लखनादौन (सिवनी) के लिए प्रस्थान।
  • 3 बजे काशीधर्मपीठो विजयतेतराम गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सम्मिलित होंगे। यह आयोजन मां अन्नपूर्णाधाम, श्री नारायणानंदेश्वर महादेव मंदिर, बम्होड़ी (पिठेरा), लखनादौन में होगा।
  • शाम 4 बजे लखनादौन से सतना के लिए प्रस्थान।
  • देर रात सतना आगमन और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम।

7 सितंबर 2025 (रविवार) – सतना प्रवास एवं हाफ मैराथन

  • सुबह 6 बजे मंत्री उदय प्रताप सिंह पंडित गणेश प्रसाद सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
  • सुबह 10 बजे उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, व्यंकट क्र. 1 के खेल मैदान में आयोजित समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
  • 11.30 बजे सतना से प्रस्थान कर लोलरी पहुंचेंगे।
  • शाम 5.30 बजे लोलरी आगमन।

मंत्री के दौरे से क्षेत्र में विकास की उम्मीद

मंत्री उदय प्रताप सिंह का यह दौरा न केवल धार्मिक और सामाजिक आयोजनों तक सीमित है, बल्कि इससे आम जनता और जनप्रतिनिधियों को सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और यातायात सुधार को लेकर भी इस प्रवास से महत्वपूर्ण पहल होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!