पथ विक्रेता संघ इटारसी ने अतिक्रमण की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
इटारसी। पथ विक्रेता संघ इटारसी के तत्वावधान में पथ विक्रेताओं (हाथ ठेला व्यवसायियों) ने अतिक्रमण की समस्या को लेकर सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने बताया कि सिंधी कॉलोनी स्थित गर्ल्स स्कूल के पीछे वाली चाल में दुर्गा पंडाल समिति द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके कारण राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है और पथ विक्रेताओं को आगामी 15 से 20 दिनों तक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

ज्ञापन माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, नगरपालिका सीएमओ एवं तहसीलदार इटारसी को संबोधित कर नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
Also Read-भोपाल में धूम-2 की कहानी सच!
मुख्य रूप से उपस्थित
नरेंद्र वर्मा, मनोज यादव, अमर सिंह कुशवाहा, राजेश मराठा, राजू भाई, सतीश मालवीय, मनोज जैसवानी, मनोज कुशवाहा, सुनील केवट, रसाल सिंह, उमंग सोनी, मोनू भाई, टोनी भाई, नीलेश भाई, राजू पाल, शिवसिंह पाल, डीपी थापा, रक्षा सानिया, अज्जू चंदेले, सोबरन पाल, शैलेंद्र मंसूरिया सहित अन्य पथ विक्रेता साथी उपस्थित रहे।







