क्राइममध्य प्रदेश

पत्नी को बहन लेकर हुई फरार! 7 साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब पुलिस कर रही जांच

जबलपुर। शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी को उसकी ही ममेरी बहन भगा ले गई है। पति ने दोनों की वॉट्सएप चैट पुलिस को सौंपी और पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई। फिलहाल जबलपुर, अमरपाटन और मैहर पुलिस की टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं।

पत्नी को बहन लेकर हुई फरार

लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद

30 वर्षीय आशुतोष बंसल ने करीब 7 साल पहले संध्या से लव मैरिज की थी। दंपती का 5 साल का बेटा भी है। आशुतोष जबलपुर पढ़ाई के लिए आया था, तभी उसकी ममेरी बहन मानसी घर पर आने-जाने लगी। शुरुआत में संध्या और मानसी के बीच ननद-भाभी जैसा रिश्ता रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं।

दो बार घर से हुई गायब

  • 12 अगस्त को पहली बार गुमशुदगी: संध्या बिना बताए घर से निकल गई थी। अगले दिन रेलवे स्टेशन पर मिली और थाने जाने से मना कर दिया।
  • 22 अगस्त को दूसरी बार लापता: एक सप्ताह पति व बेटे के साथ रहने के बाद वह दोबारा घर से गायब हो गई। इस बार मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गई।

मोबाइल की जांच में पति को संध्या और मानसी की चैट मिली, जिसने संदेह को और गहरा कर दिया।

दो जिलों की पुलिस कर रही जांच

पति आशुतोष ने जबलपुर और अमरपाटन दोनों थानों में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मानसी से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। फिलहाल जबलपुर और मैहर पुलिस संयुक्त रूप से संध्या की तलाश में लगी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!