ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे 44 पर करेली के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 पर विगत दिवस करेली के पास ग्राम गोंगावारी में भरा हुआ एक ट्रॉलर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक हरियाणा से भोपाल के ओर जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की एप्रोच रोड पर अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक, परिचालक सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक के चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। गौरतलब है कि नेशनल हाइवे 44 पर डेढ़ वर्ष से जगह जगह कई ओवर ब्रिज निर्माणाधीन है, जिसके चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आवागमन सुचारू रूप से नही हो पा रहा है। कही सिंगल वे से आवागमन हो रहा है तो कहीं दोनो लेन चालू है तो कहीं एप्रोच रोड से आवागमन हो रहा है और ऊपर से खराब मौसम और रोड़ पर जगह जगह मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके चलते दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!