मध्य प्रदेश

नाले में बहा 8 साल का मासूम, पुल में फंसा मिला शव

इंदौर। शहर में लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार से उनकी दुनिया छीन ली। मायाखेड़ी क्षेत्र में बुधवार रात 8 वर्षीय राजवीर मालवीय नाले के तेज बहाव में बह गया। परिजनों और पुलिस ने पूरी रात उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव पुल के नीचे फंसा मिला। SDRF की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

पिता के सामने हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजवीर अपने पिता राजपाल मालवीय (सिक्योरिटी गार्ड) के साथ ओमेक्स सिटी के पास नाले के किनारे था। राजपाल ने बेटे को पास के ओटले पर बैठाकर थोड़ी दूरी पर वाहन खड़ा करने गए। जब वे लगभग 10 मिनट बाद लौटे तो राजवीर वहां नहीं था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रातभर बारिश से नहीं हो सका सर्च

लसूडिया पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। सुरक्षा कारणों से टीम को सुबह तक इंतजार करना पड़ा।

सुबह मिला शव, टूटा परिवार

गुरुवार तड़के 5 बजे दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। रस्सियों की मदद से चार घंटे की खोज के बाद सुबह 9 बजे राजवीर का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास बने पुल के नीचे फंसा मिला। मासूम राजवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!