मध्य प्रदेश

नवरात्रि पर्व पर सोहागपुर पुलिस का सुरक्षा कवच

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कड़े इंतजाम, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

संवाददाता राकेश पटेल एक्का

सोहागपुर।
नवरात्रि पर्व पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन, गरबा, रामलीला और भजन संध्या जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक से लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी

भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

हर संवेदनशील स्थल पर पुलिस बल की तैनाती

गश्त (पेट्रोलिंग) और फिक्स प्वाइंट की व्यवस्था

यातायात को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि गरबा या दर्शन करके देर रात घर लौटने वाली युवतियां और महिलाएं यदि अकेली हों या वाहन उपलब्ध न हो, तो पुलिस की 112 नंबर सेवा का उपयोग कर सकती हैं। कॉल करने पर सोहागपुर पुलिस वाहन उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ेगा।

पुलिस की अपील श्रद्धालुओं से

सोहागपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

मां दुर्गा के दर्शन के लिए घर से निकलते समय घर को पूरी तरह खाली न छोड़ें, कम से कम एक सदस्य घर पर जरूर रहे।

छोटे बच्चों के कपड़ों की जेब में घर का मोबाइल नंबर या पता लिखकर डालें।

भीड़ और यातायात को देखते हुए दो पहिया या चार पहिया वाहन की बजाय पैदल चलकर दर्शन करने आएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!