मध्य प्रदेशराजनीति

नर्मदापुरम में कांग्रेस की नई ऊर्जा जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता

संवाददाता राकेश पटेल एक्का

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में जिले की राजनीति में नई गति लाई है जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे। वे न केवल कार्यालय तक सीमित रहकर काम करते हैं, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करते हैं। यही वजह है कि उनके नेतृत्व में नर्मदापुरम में कांग्रेस की छवि और मजबूत हुई है।

शनिवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, वरिष्ठ नेता महेंद्र जोशी, पूर्व विधायक संजय शर्मा, ओम सेन और जिले के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभी ने पांडे की सक्रियता और जनता से सीधे जुड़ाव की जमकर तारीफ की।

शिवाकांत गुड्डन पांडे कहते हैं, “जब जनता की समस्या सामने आती है, उसे हल करने में देर नहीं करनी चाहिए। और अगर जरूरत पड़े, तो मैं तुरंत अपने वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी को सूचित करता हूँ, और वे भी मौके पर आकर समाधान सुनिश्चित करते हैं।”

जिला अध्यक्ष की इस नेतृत्व क्षमता ने कांग्रेस की ताकत को नर्मदापुरम में नई ऊँचाई तक पहुंचाया है। उनके समर्पण, तेज निर्णय क्षमता और जनता के प्रति सजग दृष्टिकोण ने पार्टी की साख बढ़ाई है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भी पांडे की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और तेज निर्णय क्षमता जिले में कांग्रेस की सकारात्मक छवि बनाने का सबसे बड़ा कारण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!