मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम के एसपी गुरुकरण सिंह हटाए गए, साईं कृष्ण थोटा नए एसपी बने

मध्य प्रदेश सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, कई जिलों के एसपी बदले गए।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। रीवा जिले के एसपी विवेक सिंह को हटाकर भोपाल पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, उनकी जगह शैलेन्द्र सिंह चौहान नए एसपी बने हैं।

नर्मदापुरम जिले के एसपी गुरुकरण सिंह को हटाया गया है, उनकी जगह साईं कृष्ण थोटा नए एसपी बने हैं। सतना जिले के एसपी आशुतोष हटाए गए हैं, उनकी जगह हंसराज सिंह नए एसपी बने हैं।

इसके अलावा उमरिया जिले के एसपी विजय भगवानी बनाए गए हैं, बैतूल जिले के एसपी वीरेंद्र कुमार जैन बनाए गए हैं, श्योपुर जिले के एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल बनाए गए हैं। झाबुआ जिले के एसपी शिवदयाल बनाए गए हैं, अलीराजपुर जिले के एसपी रघुवंश कुमार सिंह बनाए गए हैं।

हरदा जिले के एसपी शशांक बनाए गए हैं, मैहर जिले के एसपी अवधेश प्रताप सिंह बनाए गए हैं, खरगोन जिले के एसपी रविन्द्र वर्मा बनाए गए हैं। सीधी जिले के एसपी संतोष कोरी बनाए गए हैं, पन्ना जिले के एसपी निवेदिता नायडू बनी हैं।

भोपाल ग्रामीण जिले के एसपी रामशरण प्रजापति बनाए गए हैं, इंदौर रेल के एसपी पद्म विलोचन शुक्ला बनाए गए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!