मध्य प्रदेशराजनीति

नरसिंहपुर: सुनीता पटेल ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जिला कांग्रेस कार्यालय नरसिंहपुर में हुआ पदभार ग्रहण समारोह, भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

नरसिंहपुर। कांग्रेस पार्टी की सक्रिय और वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल ने नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नरसिंहपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें अपार जन समर्थन के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रमुख पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, NSUI, IT सेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सुनीता पटेल ने कहा –
“यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना मेरा संकल्प है। मैं हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को मज़बूत करूंगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करूंगी।”

लंबे समय बाद दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस मौके पर लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ अपनी नई अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए पार्टी में नई ऊर्जा के संचार पर खुशी जताई।

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सुनीता पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और कांग्रेस आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!