क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर महिला ने छोड़ा नवजात शिशु

दिल्ली से लौटे दंपती को सौंपकर लापता हुई महिला, CCTV कैमरे बंद होने से नहीं मिले सुराग

मुख्य बिंदु

  • नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात महिला ने छोड़ा नवजात
  • दिल्ली से लौटे दंपती को सौंपकर लापता हुई महिला
  • नवजात की उम्र लगभग 4–5 दिन
  • स्टेशन के 36 CCTV कैमरे खराब होने से नहीं मिले फुटेज
  • जीआरपी व आरपीएफ टीम जांच में जुटी

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक संवेदनशील घटना सामने आई। एक अज्ञात महिला ने महज़ 4–5 दिन के नवजात शिशु को स्टेशन पर छोड़ा और लापता हो गई। दिल्ली से लौटे सिवनी जिले के आदेगांव निवासी दंपती रामजी डेहरिया और उनकी पत्नी को महिला ने बच्चे को पकड़ाकर बाथरूम जाने का बहाना किया और फिर वापस नहीं लौटी।

दंपती ने प्रशासन को सौंपी जानकारी

सुबह करीब 8:30 बजे हुई इस घटना की जानकारी दंपती ने सुबह 9 बजे स्टेशन प्रबंधन को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। फिलहाल नवजात को स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन

स्टेशन प्रबंधन की बड़ी चूक – CCTV कैमरे खराब

स्टेशन प्रबंधक सुनील जाट ने बताया कि नवजात की उम्र लगभग 4 से 5 दिन है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि घटना के दौरान स्टेशन पर लगे 36 CCTV कैमरे मरम्मत के लिए भेजे गए थे, जिसके कारण महिला की गतिविधियों के कोई फुटेज उपलब्ध नहीं हो सके। इससे जांच में मुश्किलें आ रही हैं।

प्रशासन को दी गई सूचना

घटना की जानकारी सिविल थाना और जिला प्रशासन को दे दी गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और कैमरों की खराबी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रेट इंडियन सेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!