क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹76,200 नगद जब्त

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंगवानी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश। 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹76,200 नकद, कार और मोबाइल जब्त।

नरसिंहपुर (जनता एक्सप्रेस लाइव)।
नरसिंहपुर पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना मुंगवानी क्षेत्र के जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी और मौके से 7 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹76,200 नगद, 52 ताश पत्ते, 7 मोबाइल फोन, एक कार और दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर सतत अभियान जारी

जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने ग्राम भंडारदेव, आमानाला के पास जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर प्रभावी घेराबंदी कर दबिश दी, जहां सात व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और जब्ती की सामग्री

पुलिस ने जुआ खेलते हुए जिन सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, उनके नाम इस प्रकार हैं —

  • रूपेश नामदेव, निवासी नरसिंहपुर
  • कमलेश बंजारा, निवासी ग्राम धबई
  • रामकुमार मेहरा, निवासी जिला रायसेन
  • प्रशांत वर्मा, निवासी सालीचौका
  • धनराज लोधी, निवासी गाडरवारा
  • कैलाश वंशकार, निवासी नरसिंहपुर

जप्त सामग्री:
₹76,200 नगद, 52 ताश पत्ते, 7 मोबाइल, एक कार और दो मोटरसाइकिलें पुलिस ने जब्त की हैं।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13, पब्लिक गैम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और क्षेत्र में अन्य जुआ स्थलों की भी निगरानी की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप सराफ (थाना प्रभारी गोटेगांव), उनि संजय सूर्यवंशी (थाना प्रभारी मुंगवानी) सहित
सउनि रफी अहमद, प्रधान आरक्षक करन पटेल, आरक्षक राम डेहरिया, अतुल राजनेगी, विपिन, अतुल और अनिल तेकात की सराहनीय भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!