क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वन्य प्राणियों के अवैध शिकारियों पर शिकंजा, हिरण का मांस और हथियार जप्त

नरसिंहपुर।
जिले में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से हिरण का मांस, दो भरमार बंदूक और बारूद बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में की गई।

कैसे हुई कार्रवाई

बीते रविवार को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग वन्य प्राणियों का अवैध शिकार कर मांस पका रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. मीना ने तुरंत विशेष टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को हिरण का मांस पकाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

नरसिंहपुर पुलिस

  1. कुमेर मलाह, निवासी ग्राम घुघरी, थाना ठेमी
  2. नेतराम उर्फ नित्तू मलाह, निवासी ग्राम घुघरी, थाना ठेमी

बरामद सामग्री

  • दो भरमार बंदूक
  • बारूद
  • हिरण का मांस (बड़ी मात्रा में)

कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है –

  • धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
  • धारा 50, 51 एवं 9 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972

इन धाराओं के अंतर्गत सख्त सजा का प्रावधान है।

कार्रवाई में रही पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ठेमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम में देवसिंह पाल, राजेश तिवारी, अवधेश पटेल, कुलदीप ठाकुर, चंद्रप्रताप पटेल, सत्यम दुबे, दीपक राय, विजय वासुकी, सद्धार्थ मिश्रा, राजेन्द्र, अभिषेक पटेल, ऋषिराज रजक, सुमित, पंकज और अनिल टेकाम भी शामिल रहे।

पुलिस का सख्त संदेश

नरसिंहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों का अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। और इस कार्रवाई ने अवैध शिकारियों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें-गाडरवाड़ा से पिपरिया जा रहा मूंग से भरा ट्रक रजोला पुल से गिरा, 535 बोरी धराशाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!