नरसिंहपुर जिला कलार महिला मंडल का चुनाव संपन्न, अर्चना चौकसे बनीं जिला अध्यक्ष

संवाददाता अवधेश चौकसे
गोटेगांव (नरसिंहपुर)।
जिला कलार महिला मंडल का चुनाव श्रेया होटल गोटेगांव में गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक एवं संयोजक श्रीमती स्वाति जायसवाल ने की। सर्वसम्मति से श्रीमती अर्चना (मंजू) चौकसे को जिला अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
भगवान सहस्त्रबाहु जी के पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात नगर मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत माला, शाल और मोमेंटो देकर किया।
विशेष अतिथि
मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती मनीषा किशोर राय (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कलचुरी एकता मंच)।
विशिष्ट अतिथियों में —
- श्रीमती माया चौकसे (निवर्तमान जिला अध्यक्ष)
- श्रीमती राजबाला चौकसे (पूर्व जिला अध्यक्ष)
- श्रीमती श्रद्धा पंकज चौकसे (नगर पालिका उपाध्यक्ष गोटेगांव)
- श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा)
- श्रीमती अर्चना राय (प्रदेश अध्यक्ष, भारती कलचुरी जायसवाल संवर्गी महासभा)
- श्रीमती मनीषा रघुनाथ राय (कलार महिला मंडल अध्यक्ष गोटेगांव)
सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
शपथ ग्रहण व उद्बोधन
नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण श्रीमती स्वाति जायसवाल और श्रीमती मनीषा राय द्वारा कराया गया। सभी ने महिला सशक्तिकरण, समाज उत्थान, गरीब कन्याओं के विवाह एवं शिक्षा में सहयोग का संकल्प लिया।
अपने उद्बोधन में स्वाति जायसवाल ने अर्चना चौकसे पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे समाजहित में कार्य कर संगठन को प्रदेश ही नहीं, देश स्तर पर पहचान दिलाएँगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना चौकसे ने आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगी।
नई कार्यकारिणी के प्रमुख पद
- संयोजक – श्रीमती स्वाति जायसवाल (नरसिंहपुर), श्रीमती मनीषा किशोर राय (तेंदूखेड़ा)
- जिला अध्यक्ष – श्रीमती अर्चना (मंजू) चौकसे (गोटेगांव)
- महासचिव – श्रीमती मुक्ति राय (नरसिंहपुर)
- कोषाध्यक्ष – श्रीमती श्रद्धा पंकज चौकसे (गोटेगांव)
- संरक्षक मंडल – श्रीमती साधना जायसवाल, श्रीमती माया चौकसे, श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल सहित कई अन्य सदस्य
कार्यक्रम का संचालन पलक चौकसे (गोटेगांव) और आभार प्रदर्शन श्रीमती मनीषा रघुनाथ राय (अध्यक्ष, गोटेगांव कलार महिला मंडल) ने किया।