मध्य प्रदेशराजनीति
नरसिंहपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने फायर बिग्रेड से रोका; पटवारी पर हमले का विरोध
पुलिस ने फायर बिग्रेड से पानी की बौछार कर रोका, पटवारी पर हमले का विरोध तेज

करेली (नरसिंहपुर)।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करेली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बरमान चौराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पटवारी पर हुआ हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड से पानी की बौछार कर पुतला दहन को विफल कर दिया।

इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार का असली चेहरा उजागर करती है और कांग्रेस इसे सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।







