मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर: एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने दो एएसआई को किया निलंबित

नरसिंहपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा मुंगवानी और डोंगरगांव थानों के औचक निरीक्षण के दौरान की गई।
जानकारी के मुताबिक, मुंगवानी थाने में पदस्थ एएसआई चेतराम सिंह निरीक्षण के दौरान अनुशासनहीन पाए गए। वहीं डोंगरगांव थाने के एएसआई सुरेश पुरी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और उनका आचरण भी संदिग्ध पाया गया।
Also Read-गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
एसपी ने दोनों एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने की है।







