मध्य प्रदेशराजनीति

नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक सम्पन्न एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया

गाडरवारा। स्थानीय नपा के सभागार कक्ष में नगर पालिका परिषद विशेष सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन हेतु प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत हुआ। जिसके अवलोकन उपरांत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

चुंकि बार-बार चुनावों से भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है, एक साथ चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को चुनावी ड्युटी से निजात मिलेगी। साथ ही बार-बार आचार संहिता लगने से विकास परियोजनाओं में रूकावट भी होती है। इसके अलावा मतदाताओं को भी एक बार मतदान करने में परेशानी नहीं होगी। निर्णय लिया गया कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है जो भारत के लोकतंत्र को अधिक मजबूत परदर्शी और कुशल बना सकता है, इससे न केवल सरकार के कार्यो से निरंतरता आयेगी बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृढ़ होगी।

दूसरा प्रस्ताव आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्प पारित करने बाबत प्रस्तुत किया गया। जिसके अवलोकन उपरांत सभी उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुये संकल्प लिया कि अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करेंगे, घरेलू कार्य और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे एवं युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे।

तीसरा प्रस्ताव केन्द्र सरकार द्वारा जारी जीएसटी 2.0 रिफार्म के समर्थन में रखा गया, जिसके अवलोकन उपरांत केन्द्र सरकार के उक्त कदम में सराहनीय मानते हुये ऐतिहासिक निर्णय स्वीकार किया गया, इससे समस्त वर्गों किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग सहित प्रमुख क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने के लिये बनाया गया है। साथ ही ये दक्षता, पारदर्शिता और व्यापार करने में आसानी बढाता है। उक्त निर्णय की सभी उपस्थितजनों ने सराहना करते हुये सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नपा में परिषद की बैठक में प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा, मुख्य नपा अधिकारी वैभव देशमुख, नपा उपाध्यक्ष वैशाली रीतेश राय, पार्षद सभापति सुरेन्द्र गुर्जर, चंद्रकांत शर्मा, शुभम सुनील ठाकुर, चंचल कोरी, श्रीमति पूजा तिवारी,, जितेन्द्र जायसवाल, कमल खटीक, श्रीकांत राय, श्रीमति राजकुमारी सतीष कौरव, मंजू गजेन्द्र राडवे, श्रीमति आरती कमलेश विश्वकर्मा, अर्चना रामेश्वर धानक के अलावा नपा अधिकारी कर्मचारी एई सत्यम जाट, जयंत ब्राउन, जन्मेजय कौरव, विशाल सिंह राठौर, प्रवीण सोनी, इंजी संध्या उइके, अनिल साहू, दीपक साहू, मिथलेश गुप्ता, अनुराग दुबे, हीरेश साहू, मोनू बाल्मिक सहित नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!