कर्नाटक

दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए छोड़ा पति, सरकारी नौकरी मिलते ही लवर ने घर से निकाला बाहर

कर्नाटक। प्यार में सबकुछ दांव पर लगाकर पति और घर छोड़ने वाली महिला को बड़ा धोखा मिला। दो बच्चों की मां अपने प्रेमी नवीन संग रहने आई थी, लेकिन जैसे ही प्रेमी को केएसआरटीसी में सरकारी नौकरी लगी, उसने महिला और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

करीब तीन साल पहले दावणगेरे में पेपर वैन चलाने वाला नवीन महिला से मिला। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। महिला ने पति से तलाक की अर्जी तक दे दी और बच्चों को लेकर नवीन के पास रहने लगी।

नौकरी लगते ही बदले तेवर

जैसे ही नवीन को केएसआरटीसी में नौकरी मिली, उसने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। बुधवार को शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। हंगामा बढ़ने पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गहने और पैसे हड़पने का आरोप

महिला ने दावणगेरे बरंगे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि नवीन ने न केवल उसके गहने और पैसे हड़प लिए बल्कि अब उसे और बच्चों को भी धोखा दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!