मध्य प्रदेश

ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान हेतु विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

गाडरवारा । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान हेतु श्रीमति संतोषी वासनिक द्वितीय जिला न्यायाधीश गाडरवारा एवं न्यायाधीश अजय सिंह यादव, जे०एम०एफ०सी० न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया ।

उक्त शिविर में न्यायाधीश श्रीमति संतोषी वासनिक ने बताया की भारतीय संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को सम्मान और जीने का अधिकार दिया है परंतु ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों को भेदभाव एवं उपेक्षा का शिकार होना पडा है, मानव अधिकार संगठनों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद भारत सरकार ने उनके सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक अधिकारों के लिए ट्रांसजेंण्डर अधिकारों की सुरक्षा विधेयक 2019 पारित किया गया जिसका उददेश्य इस समुदाय को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार प्रदान करना एवं साथ ही शिक्षा तथा नौकरी में प्रोत्साहन देकर उन्हें समाज के मुख्य धारा में लाना है।

उन्होने उपस्थित समुदाय के सदस्यों को जानकारी दी की यदि उनका वोटर आई०डी०, आधार कार्ड, राशन कार्ड न बना हो या किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता हेतु वे कार्यालय तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है । उक्त शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के पी.एल.वी. शेख रहीम, अखिलेश सोनी एवं ट्रांसजेंडर समुदाय से अनीशा एवं अंगूरी एवं समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!