क्राइममध्य प्रदेश

जेल वारंट निकलते ही बेहोश हुए नपाध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष, रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती

Raisen News। रायसेन जिले की गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन (जिनेश सिंघई) के खिलाफ सोमवार को कोर्ट ने जेल वारंट जारी किया। डॉक्टर पिटाई मामले में चालान पेश होने के बाद दोनों नेताओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर से मारपीट मामले में जारी हुआ वारंट

यह वारंट डॉ. अनिष्ट लाल से मारपीट (Doctor Assault Case) के मामले में जारी किया गया है। दोनों नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा (Obstruction in Government Duty) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

जिन धाराओं में आरोप दर्ज हैं —
➡️ धारा 121(1)
➡️ धारा 296
➡️ धारा 351(3)
➡️ धारा 3/5
➡️ धारा 3/4
➡️ धारा 132

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

यह पूरा मामला 15 जून 2025 का है। गैरतगंज सिविल अस्पताल में एक मरीज को समय पर इलाज न मिलने और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर विवाद हुआ था।
बीएमओ डॉ. अर्नेस्ट लाल से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन और नपाध्यक्ष जिनेश सिंघई की बहस झगड़े में बदल गई, और आरोप है कि दोनों नेताओं ने ड्यूटी डॉक्टर अनिष्ट लाल से मारपीट की थी।

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

घटना के बाद बीएमओ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें दोनों भाजपा नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा और अभद्रता के आरोप लगाए गए।
वहीं, भाजपा नेताओं ने भी पुलिस को शिकायती आवेदन देकर डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया था।
पुलिस जांच के बाद अब मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां सोमवार को चालान पेश होते ही जेल वारंट जारी किया गया।

अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया स्थिति सामान्य

रायसेन जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति सामान्य है, उन्हें 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। फिलहाल दोनों नेताओं की तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!