जय माँ कालका ग्रुप के तत्वाधान में हुआ विशाल देवी जागरण

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
बरेली :- नगर के थाना प्रांगण में नवरात्रि के पावन पर्व पर जय माँ कालका ग्रुप के तत्वाधान में विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जागरण में प्रसिद्ध गायिका गुनगुन,गुंजन तिवारी म्यूज़िकल ग्रुप ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें सर्वप्रथम गौरी गणेश गणपति की पूजा अर्चना के पश्चात सर्वप्रथम गणेश जी के प्रथम भजन से प्रारंभ होकर गायिका गुनगुन,गुंजन तिवारी द्वारा देवी भजन जस एवं खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें नगर के श्रोतागण श्रद्धा भाव से रात भर झूमते रहे।
कार्यक्रम में मधुर एवं सुरीले स्वरों से ओतप्रोत भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 3 बजे तक देवी भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर माँ के जयकारे लगाते रहे।
कार्यक्रम में विषेश सहयोग शिवाजी फाउंडेशन बरेली के अभिज्ञान नरेंद्र शिवाजी पटेल का रहा,कार्यक्रम के संयोजक रितिक रजौरे रहे। अध्यक्ष दिव्यांश धाकड़, कार्यवाहक अध्यक्ष जय रजौरे, उपाध्यक्ष राजा राजपूत और विवेक साहू कार्यकारणी वाशु मदरवंशी राहुल तिवारी पवन कहर प्रथम विश्वकर्मा आदर्श मेहरा वेदांश मिर्धा दीपक रजक अक्षत धाकड़ अनिल मालवी प्रिंस राजौरे लक्की राजौरे मुकेश मालवी सहित समिति के सभी कार्यकर्ताओं और जनता-जनार्दन ने माँ के दरबार में भक्ति रस में डूबकर जागरण का आनंद लिया।







