क्राइममध्य प्रदेश

जबलपुर की सड़क पर खून से लथपथ मिली बैतूल की महिला, पैर और कमर में गोली के निशान

Jabalpur Crime News: जबलपुर जिले की कटंगी रोड पर शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल हालत में एक महिला पड़ी मिली, जिसके पैर और कमर में गोली के निशान थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कटंगी पुलिस मौके पर पहुँची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक है।

पुलिस जांच में पता चला है कि महिला मूल रूप से बैतूल जिले की निवासी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का एंगल सामने आ रहा है, क्योंकि बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से अक्सर झगड़ा होता था।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला जबलपुर की कटंगी रोड पर कैसे पहुँची और उसे किसने गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

ग्रेट इंडियन सेल

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!