मध्य प्रदेश

छात्रावास में हुआ निःशुल्क नेत्र शिविर

सेवा पखवाड़ा के तहत छात्राओं का नेत्र परीक्षण, दवाओं का वितरण व शीघ्र मिलेगा चश्मा

गाडरवारा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. उपेंद्र वस्त्रकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नेत्र सहायक यू.एस. पटैल ने छात्रावास की छात्राओं का परीक्षण कर परामर्श दिया। इस दौरान आवश्यकतानुसार दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।

छात्रावास अधीक्षक रेखा राय ने शिविर के संचालन व व्यवस्था में सहयोग किया। परीक्षण के दौरान जिन बच्चियों में नेत्र संबंधी समस्या चिन्हित हुई है, उन्हें शासन की ओर से शीघ्र ही निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थानीय जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से छात्राओं को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है और उनकी पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!