चित्रांष जनों ने की चित्रगुप्त एवं कलम दवात की पूजन

गाडरवारा( स्वामी राजेश नीरस)। गुरूवार को यम द्वितीया पर स्थानीय कायस्थ समाज ने अपने घरों एवं इसके पूर्व मंदिर में चित्रगुप्त पूजन किया। छिड़ावघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में यम द्वितीया पर कायस्थ समाज के लोगों ने पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त, कलम दवात का सामूहिक पूजन कार्यक्रम किया। इस अवसर पर समाज के बड़ों से लेकर महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने कागज कलम लेकर मंत्रों का लेखन कर शक्कर नदी के जल में प्रवाहित किया। इस अवसर पर महेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, भागचंद वर्मा, आशीष सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव साईं आशीष गार्डन, सचिन श्रीवास्तव, लल्लूराम, अखिलेष, कुलदीप, तुलसीकांत, संतोष, सतीष श्रीवास्तव सहित सावित्री श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तच, साधना सक्सेना सहित कायस्थ समाज के लोग एवं महिलाएं, युवा, बच्चे आदि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।







