मध्य प्रदेश

ग्रेट बी.टी.आई. 1982 बैच का मिलन समारोह गाडरवारा में संपन्न

गाडरवारा। गाडरवारा के गेस्ट हाउस में ग्रेट बी.टी.आई. 1982 बैच के मित्रों का बहुप्रतीक्षित मिलन समारोह हर्ष और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। वर्षों बाद एक बार फिर पुराने मित्र जब एक छत के नीचे एकत्र हुए, तो मानो विद्यालय के सुनहरे दिन फिर से जीवंत हो उठे।

इस आयोजन में राजेश कौरव, संदीप नेमा, प्रसन्न खत्री, सुशील शर्मा, अजीत पटेल, केंद्रसिंह राजपूत, धर्मेंद्र खजांची, राजेश लूनावत, योगेन्द्र मालपानी, कीर्तिराज लूनावत, राजकुमार गुप्ता, संजय शर्मा, कमलेश गुप्ता, अशोक प्रजापति, राजेंद्र गुप्ता, राधा रमण राय, सतीश सोनी, मनोज वसा, मनोज गुप्ता, बलवंत सिंह कौरव, संजय बसेड़िया, सतेंद्र द्विवेदी, परम सनेही साहू एवं अरुण चौधरी,रजनीश गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता,राजेश काबरा सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन राजेश कौरव ने किया, जबकि उत्कृष्ट प्रबंधन का दायित्व प्रसन्न खत्री ने संभाला। साहित्यकार सुशील शर्मा ने इस अवसर पर अपनी रचनात्मकता का उपहार देते हुए सभी साथियों को अपनी साहित्यिक कृतियाँ भेंट कीं, जिसे सभी ने बड़े स्नेह से स्वीकार किया।

मित्रों ने विद्यालय के दिनों की यादें साझा करते हुए अपने बचपन के प्रसंग, शिक्षकों के प्रति सम्मान और उस दौर की निश्छल मित्रता को याद किया। हंसी और भावुकता से भरे इन पलों ने सभी को फिर से उन मधुर स्मृतियों में लौटा दिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी मिलन समारोह 28 दिसंबर को नीलकुंड में आयोजित किया जाएगा, जहाँ 1982 बैच के और भी साथियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार और सामूहिक गीत-संगीत के साथ हुआ।
बी.टी.आई. 1982 बैच के इस मिलन ने यह संदेश दिया कि समय भले बीत जाए, किंतु सच्ची मित्रता कभी पुरानी नहीं होती।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!