मध्य प्रदेश

गाडरवारा में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, 3000 शिक्षक और 400 सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित

गाडरवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय नई गल्ला मंडी प्रांगण में हीरा ज्वेलर्स के जिनेश जैन एवं सज़ल जैन के तत्वावधान में वृहद शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगदगुरू शंकराचार्य के परम शिष्य ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज एवं ब्रह्मचारी अचलानंद जी महाराज, साथ ही जैन साध्वी दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हजारों शिक्षकों का हुआ स्वागत

इस अवसर पर लगभग 3000 शिक्षक और 400 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित किए गए। मंच पर उपस्थित 21 वरिष्ठ शिक्षकों की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, जिनमें प्रोफेसर यू.डी. शर्मा, डॉ. ए.के. जैन, संध्या गुप्ता, डॉ. ममता सिंह, मायाशंकर जायसवाल, आरती पाठक, मुमताज खान सहित कई नाम शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन (पं. विश्वनाथ दुबे, पं. उमाकांत पचौरी, पं. कमलेश दूरबार, पं. अवशेष दुबे) के साथ हुआ। गणेशजी, माँ सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
कन्या शाला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं नवोदय विद्यालय के बच्चों और आदिवासी नृत्य (रेखा राय के संयोजन में) ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

विशेष अतिथि एवं संबोधन

कार्यक्रम में विधायक सुनील उइके, पूर्व विधायक सुनीता पटैल, वरिष्ठ साहित्यकार कुंशलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

  • ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज ने गुरुकुल परंपरा और सर्वांगीण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
  • साध्वी दीदी ने कहा कि “संस्कार और संस्कृति का ज्ञान हमें शिक्षा से ही प्राप्त होता है।”
  • सुनीता पटैल ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि बचपन में दी गई शिक्षा जीवनभर मार्गदर्शन करती है।
  • विधायक सुनील उइके ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हैं और वे भी अपने क्षेत्र में इस तरह का आयोजन करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

विशेष आकर्षण

समारोह में शिक्षकों के जीवन की कठिनाइयों पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री (विजय नामदेव और पवन स्टूडियो की प्रस्तुति) दिखाई गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
आयोजकों जिनेश जैन और सजल जैन ने कहा कि “गुरु के ऋण से मुक्त कभी नहीं हुआ जा सकता, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें अपने गुरुतुल्य शिक्षकों का सम्मान करने का अवसर मिला।”

Also Read-नरसिंहपुर: एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने दो एएसआई को किया निलंबित

सम्मान और आभार

साईखेड़ा, चीचली, चावरपाठा, तेंदूखेड़ा और उदयपुरा से पधारे शिक्षकों का भी तिलक, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश बसेड़िया ने किया और आभार प्रदर्शन प्रांजल जैन ने किया।

इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों में अपार उत्साह और गर्व का माहौल रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!