मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

गाडरवारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत – डॉ. उमाशंकर दुबे 40 वर्षों से दे रहे निस्वार्थ सेवाएं

40 वर्षों से सेवा दे रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उमाशंकर दुबे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

गाडरवारा। “हर बच्चा पोलियो मुक्त – हर घर स्वस्थ और सशक्त” के संदेश के साथ गाडरवारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उमाशंकर दुबे ने शहर के विभिन्न पोलियो बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

डॉ. दुबे पिछले 40 वर्षों से लगातार इस जनकल्याणकारी अभियान में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हर वर्ष राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान वे सक्रिय रूप से बच्चों को खुराक पिलाते हैं और लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हैं।

पोलियो अभियान
पोलियो की दवा पिलाते हुए डॉ. उमाशंकर दुबे

 

तीन दिवसीय अभियान जारी

स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी केंद्रों की संयुक्त पहल से चल रहा यह राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 12 अक्टूबर को नगर के सभी पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। और 13 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी

निस्वार्थ सेवा का उदाहरण

डॉ. उमाशंकर दुबे ने कहा कि भारत को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। और उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और अभियान को सफल बनाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!