खेलमध्य प्रदेश

गाडरवारा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन 17 अक्टूबर को, मंत्री उदय प्रताप सिंह और नरेंद्र पटेल रहेंगे शामिल

गाडरवारा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन आज, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और नरेंद्र शिवाजी पटेल रहेंगे मुख्य अतिथि।

गाडरवारा (नरसिंहपुर):
मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे रूद्र मैदान (पुराना कॉलेज ग्राउंड) गाडरवारा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग) करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि

  • श्री शिवाकांत मिश्रा — नगर पालिका अध्यक्ष
  • श्रीमती साधना स्थापक — पूर्व विधायक
  • श्री नरेश पाठक — पूर्व विधायक

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा गाडरवारा द्वारा इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और कार्यकर्ताओं से सादर उपस्थिति की अपील की गई है।

आपकी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!