मध्य प्रदेशराजनीति
गाडरवारा में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का भव्य स्वागत, झिकोली तट पर कांग्रेस पदाधिकारियों संग हुआ अभिनंदन
गाडरवारा आगमन पर राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कृष्ण तन्खा का झिकोली नर्मदा तट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल और संगठन पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में तन्खा जी के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह।

गाडरवारा। राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व महाधिवक्ता आदरणीय श्री विवेक कृष्ण तन्खा के गाडरवारा आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
माँ नर्मदा जी के पावन झिकोली तट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों एवं माल्यार्पण से तन्खा जी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने तन्खा जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका गाडरवारा आगमन क्षेत्र के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।