गाडरवारा में भाजपा मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
गाडरवारा में भाजपा मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। “रक्तदान महादान” की भावना को प्रोत्साहित करते हुए नगर भाजपा मंडल ने स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिनेंद्र डागा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन और नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा उपस्थित रहे। रक्तदान प्रक्रिया में डॉ. राकेश बोहरे (ब्लड स्टोरेज प्रभारी), डॉ. बबीता सिंह, लैब टेक्नीशियन निखिल साहू और अजय घारु ने मार्गदर्शन दिया।

मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। शिविर में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने लायक रही।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य
यह आयोजन समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित था। भाजपा मंडल ने संदेश दिया कि युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आकर समाज को सहयोग करना चाहिए।








