मध्य प्रदेश

गाडरवारा में इलेक्ट्रॉनिक टू-व्हीलर में अचानक लगी आग, लोगों ने बुझाई लपटें

गाडरवारा के पलोटन गंज में इलेक्ट्रॉनिक टू-व्हीलर में अचानक आग लग गई। लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। शहर के पलोटन गंज क्षेत्र में सोमवार को एक इलेक्ट्रॉनिक टू-व्हीलर (ई-स्कूटर) में अचानक आग लग गई। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह ई-स्कूटर डॉ. संगीत जैन की थी, जो अपने क्लीनिक के सामने खड़ी थी। अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें उठने लगीं

लोगों ने समझदारी से बचाई बड़ी घटना

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय सड़क पर भीड़ लग गई, लेकिन मौके पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गनीमत से टला बड़ा हादसा

अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो यह आग आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि बैटरी ओवरहीट या तकनीकी खराबी की वजह से यह घटना हुई।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!