Uncategorized

गाडरवारा में आर्यिका मां 105 अनंतमति माताजी का पिछी परिवर्तन भव्य आयोजन के साथ संपन्न

गाडरवारा जैन समाज चातुर्मास समिति ने किया आयोजन का सफल संचालन

धार्मिक श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत रहा गाडरवारा जैन समाज का आयोजन

गाडरवारा। आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावीका शिष्या आर्यिका मां 105 अनंतमति माताजी सहित नौ माताजियों का पिछी परिवर्तन समारोह बुधवार को अत्यंत भव्य और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रातःकाल चावड़ी जैन मंदिर में श्री भक्तांबर विधान का आयोजन किया गया। आहार चर्या के उपरांत बहनों द्वारा नवीन पिछी, मंगल कलश, शास्त्र और द्रव्य लेकर माताजी के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो स्थानीय कोचर रिसोर्ट प्रांगण में जाकर संपन्न हुई।

गुरुजी के चित्र का अनावरण और मंगलाचरण ने भाव-विभोर किया वातावरण

शोभायात्रा के बाद गुरुजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। बेटियों द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण ने कार्यक्रम में भक्तिभाव का संचार किया।
इस अवसर पर गुरुजी के महा पूजन का आयोजन संगीतमय और अष्टद्रव्य सहित किया गया। नवीन पिछी का विमोचन कर श्रावक बंधुओं ने गुरु मां को भेंट की।

पुरानी पिछिकाएँ चयनित दंपतियों को सौपी गईं

कार्यक्रम में सभी माताजियों की पुरानी पिछिकाएँ आर्यिकासंघ द्वारा चयनित श्रद्धालु दंपतियों को प्रदान की गईं।
बड़ी माताजी की पिछिका श्री रमेश कल्पना जैन (थालावाले) को प्राप्त हुई। इसी क्रम में

  • श्री मनीष–मिली,
  • श्री प्रदीप–अंजना,
  • श्री राजीव–सपना (थालावाले),
  • श्री के.के.–राजूल जैन,
  • श्री अभिषेक–सपना,
  • श्री आलोक–रीना,
  • श्री अनुज–अंजू,
  • श्री विकास–रोशनी जैन
    को क्रमशः अन्य माताजियों की पिछिकाएँ प्राप्त हुईं।

अनेक शहरों से पहुँचे श्रद्धालु

इस पवित्र अवसर पर सिहोरा, बोहनी, करेली, नरसिंहपुर, गोटेगांव, साइखेड़ा, राहतगढ़, सतना, नौगांव, भोपाल, तेंदूखेड़ा, जबलपुर, बनखेड़ी सहित अनेक स्थानों से भक्तगण उपस्थित रहे।

गुरु मां का संदेश: “संयम उपकरण हमें मोक्ष मार्ग की ओर ले जाता है”

अपने प्रवचन में गुरु मां अनंतमति माताजी ने कहा —

“संयम उपकरण पीछिका को देने और लेने वाले दोनों ही व्यक्ति संयम और मोक्ष मार्ग की साधना को अपने जीवन में अपनाते हैं। हमें अहिंसा, विवेक और विचार के साथ धर्ममय जीवन जीना चाहिए।”

चातुर्मास समिति ने किए पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान

चौमासा समिति द्वारा चातुर्मास स्थापना कलश पुण्यार्जक परिवारों को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन जबलपुर से पधारे ब्रह्मचारी श्री लल्लन भइया जी ने किया। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था गाडरवारा जैन समाज चातुर्मास समिति द्वारा की गई।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!