मध्य प्रदेश
गाडरवारा: भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राव संदीप सिंह के पिताजी का निधन

गाडरवारा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राव संदीप सिंह के पूज्य पिताजी एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष राव कुमारेन्द्र सिंह जी का निधन हो गया है।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे गृह ग्राम सढूमर में किया जाएगा। इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ॐ शांति