मध्य प्रदेश

गाडरवारा: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, सेवा पखवाड़ा हुआ शुरू

गाडरवारा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक चलेगा। इस दौरान नगर के सभी वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इसके अलावा भाजपा मंडल द्वारा सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर में सेवा पखवाड़ा के सुचारू संचालन हेतु भाजपा ने कार्यक्रम संयोजक और वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

बीटीआई स्कूल में चला अभियान

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला (बीटीआई) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, प्रभारी हर्ष पाठक, संजय राजोरिया और वार्ड पार्षद पूजा तिवारी ने स्कूल परिसर से गाजर घास उखाड़कर साफ-सफाई की और मंदिर परिसर को भी स्वच्छ बनाया।

नेताओं का संबोधन

नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत समाज सेवा और जनकल्याण के विविध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और लोकल फॉर वोकल का प्रचार-प्रसार शामिल है।

कार्यकर्ताओं की सहभागिता

इस अवसर पर सभापति सुरेंद्र गुर्जर, रीतेश राय, राजेश शर्मा, शुभम राजपूत, चंचल कोरी, लखन साहू, रोहित पगारे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीटीआई स्कूल में चले स्वच्छता अभियान में स्कूल स्टाफ और छात्रों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

भाजपा का कहना है कि इस पखवाड़े के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, और इसे जन सेवा आंदोलन का स्वरूप दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!