क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 02 पिस्टल, 03 मैग्जीन और 02 जिंदा कारतूस किए जप्त

गाडरवारा। जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 03 मैग्जीन और 02 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा अभियान

अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले भर में नाकाबंदी और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना गाडरवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पाटकर निवासी पचामा रोड, सालीचौका थाना गाडरवारा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ धारा 25(1)(ए-बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, स.उ.नि. विक्रम परमार प्रधान आरक्षक करन सिंह, आरक्षक हरिशंकर पटवा, राजेंद्र धाकड़, जमना प्रसाद, करन सिंह, हरिशंकर, महिला आरक्षक सोमवती कतिया तथा सैनिक राजेश कौरव, सुभाष सोनी, हेमराज आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read-नरसिंहपुर: पुलिस लाइन में 112 डायल की पूजा के बाद एसपी ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की और कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!