गाडरवारा तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

गाडरवारा l तहसील कार्यालय के सभागार में गणेश उत्सव विसर्जन, ईद मिलादुन्नबी, और जैन समाज के पर्वvको लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में विद्युत व्यवस्था त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और बिजली कटौती नहीं की जाए, पीओपी की मूर्ति (प्लास्टर ऑफ पेरिस) वर्जित रहेगी।विद्युत लाइनों के नीचे पंडाल नहीं बनाए जाएंगे,गणेश उत्सव समितियों को टीसी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा,गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगरपालिका द्वारा विसर्जन कुंड बनाया जाएगा।
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी शिकायत पर डीजे जप्त कर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी , सभी धर्मों और समाजों से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, एसडीएम कलावती ब्यारे, एसडीओपी,रत्नेश मिश्रा,
तहसीलदार प्रियंका नेताम, नगर निरीक्षक विक्रम रजक,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख,पूर्व विधायक नरेश पाठक साधना स्थापक,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, भाजपा नेता मिनेन्द्र डागा, नगर पालिका सभापति आनंद दुबे, सुरेंद्र गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत पटेल, और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत तपा,मंडल अध्यक्ष राजेश गुर्जर पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के अधिकारी ,गणेश समितियों के सदस्य, मुस्लिम समाज , जैन समाज के प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे धार्मिक सौहार्द को बनाए रखते हुए सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सामूहिक सहयोग के साथ मनाएं। बैठक ने त्योहारों को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए ।







