कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सेवा सदन में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मंत्री जी के समक्ष रखीं।
मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने मंत्री से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा भी की।
क्षेत्रीय दौरा और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता
सेवा सदन में आमजन से मुलाकात के बाद मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सालीचौका नगर परिषद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
- रामनारायण बड़कुर व भुवन वर्मा के निवास पर पहुंचे।
- अर्जुनगाँव में रोशन पटेल के निवास पर सौजन्य भेंट की।
- खुरसीपार में पं. रामशंकर दुबे के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया।
- अतुल कुमार बोहरे के निवास पर सौजन्य भेंट की।
- ग्राम गर्धा में प्रवीण कौरव के निवास पर आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित हुए।
- बघुवारा में स्व. निहालसिंह बिन्डवार के निवास पर भेंट कर ग्रामीणों से मिले।
इसके बाद मंत्री जी ग्राम लोलरी के लिए रवाना हुए।
मंत्री की सक्रियता से बढ़ा विश्वास
जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता ने क्षेत्रवासियों में विकास व विश्वास का माहौल बनाया है। सेवा सदन में आयोजित इस मुलाकात में भाजपा मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।