केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी बड़ी सौगात
नरसिंह वार्ड में बनेगा 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। गाडरवारा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह ने नरसिंह वार्ड में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी है।
यह सामुदायिक भवन न केवल नरसिंह वार्ड बल्कि पटेल वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड और माता वार्ड के निवासियों के लिए भी सुविधाजनक होगा। इस भवन में शादी-विवाह, जन्म उत्सव, धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और अन्य सामाजिक गतिविधियां आसानी से संपन्न हो सकेंगी।
स्थानीय समितियों ने जताया आभार
शिव सत्ता मंडल और देव शंकर मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सामुदायिक भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की इस आवश्यकता को पूरा कर गाडरवारा निवासियों को बड़ी सौगात दी है।
क्षेत्रवासियों में खुशी
स्थानीय निवासियों ने मंत्री जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन गाडरवारा में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। साथ ही वार्डवासियों को अपने पारिवारिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी।







